20 Apr 2024, 09:41:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM भूपेश बघेल की दिल्ली दौड़, राहुल गांधी से होगी मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2021 6:12PM | Updated Date: Sep 23 2021 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़  में कांग्रेस नेताओं का दिल्ली दौरा खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस के बाद अब CM  भूपेश बघेल दिल्ली जाने वाले हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में CM बघेल दिल्ली जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी। मुलाकात में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर चर्चा हो सकती है। कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे ने यह जानकारी दी है। इससे पहले 20 सितंबर की सुबह अचानक टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना हो गए थे। हालांकि, मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अपनी बहन के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं है। टीएस सिंहदेव के बाद अब CM भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज हो गई है।

पंजाब कांग्रेस में चल रही सियासी छींचतान का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। दोनों की राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। अब छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की चर्चा तेज हो गई है। पंजाब में तख्तापलट के ठीक अगले दिन अचानक टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी दिल्ली दौरे को पारिवारिक बताया था, लेकिन सियासी अटकलें तेज हो गई थी। टीएस सिंहदेव का बाद अब CM भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे के कई मायने निकालने जा रहे हैं।
 
दिल्ली से लौटने पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जीवन में एक ही चीज स्थायी तौर पर देखी है और वह है परिवर्तन। हाईकमान ने सारी बातें संज्ञान में ली हैं और उन्होंने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने बताया था कि आलाकमान से खुले मन से बातचीत हुई है और वे जल्द ही निर्णय लेंगे।  छत्तीसगढ़ राज्य में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले के तहत मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा तेज है। 24 अगस्त को दिल्ली में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के तीनों नेताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। पंजाब में अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में हलचल तेज हो गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »