29 Mar 2024, 17:01:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

189 यात्रियों को ले जा रहे एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, केंद्रीय मंत्री भी थीं सवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2021 5:20PM | Updated Date: Sep 14 2021 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर विमानतल पर आज एक बड़ी विमान दुर्घटना उस समय टल गई जबकि उड़ान भरते समय एयर इंडिया के एक विमान से पक्षी टकराने से उसे आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी। विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का एक विमान रायपुर से दिल्ली के लिए 189 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा था कि उसी समय उससे कोई चीज टकरा गई,जिससे पायलट को आपात स्थिति में लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान सकुशल लैंडिंग कर गया। विमान में सवार यात्रियों में केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी शामिल थी।
 
विमान के लैंडिंग करने के बाद इंजीनियरों ने जांच की जिसमें उन्हे पक्षी के अवशेष मिले, जिससे बर्ड हिट की पुष्टि हो गई है। इस विमान की उड़ान को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से दूसरा विमान मंगाया गया है जिससे यात्रियों को रवाना किया जायेगा।
 
तिरुवनंतपुरम में विमान की उड़ान भरने के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग
शारजाह के लिए 170 यात्रियों के साथ उड़ान भर चुके एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के चालक के तकनीकी खामी पकड़ लिये जाने के कारण विमान को सुरक्षित सोमवार को यहां हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। सूत्रों ने बताया कि तकनीकी खामी का पता चलने के बाद विमान के चालक ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा लौटने का फैसला किया। बाद में पांच नाबालिगों समेत 170 यात्रियों के लिए शारजाह के वास्ते दूसरे विमान का इंतजाम किया गया। यह घटना आज सुबह सात बजे की है। सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के आधे घंटे के भीतर ही सुरक्षित रूप से विमान को उतारा गया। विमान में सवार चालक दल के सभी छह सदस्य भी सुरक्षित हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »