18 Apr 2024, 09:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री बोले- केंद्र ने प्रदेश से नहीं मांगे आक्सीजन की कमी से मौत के आंकड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 7:14PM | Updated Date: Jul 23 2021 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। Covid-19 की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं होने के केंद्र सरकार के जवाब पर अब सियासी संग्राम शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी भी आक्सीजन की कमी से मौत की जानकारी राज्य से नहीं मांगी। सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार एक दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या और कोमारबिडिटी (कोरोना के साथ अन्य बीमारी) का प्रकार जैसा डेटा मांगती है। केंद्र सरकार ने राज्यों में इसकी जांच किए बिना जानबूझकर संसद को गुमराह किया है। सिंहदेव ने कहा कि राज्यों के साथ इस तथ्य की जांच किए बिना केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी है। सिंहदेव ने लिखा, जब केंद्र सरकार कहती है कि दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की कमी के कारण किसी की मृत्यु नहीं हुई तो वे शायद छत्तीसगढ़ की बात कर रहे हैं। यह एक ऐसा राज्य है, जहां अतिरिक्त आक्सीजन है। हालांकि यह भी एक सच्चाई है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में आक्सीजन की कमी के कारण लोगों की मृत्यु हुई और उन भयानक दृश्य को भुलाया नहीं जा सकता।
 
स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चेतावनी और सुझाव को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ उन प्राथमिक राज्यों में से एक था जिसने कोरोना संकट के दौरान आक्सीजन सप्लाई बनाए रखी। छत्तीसगढ़ की उत्पादन क्षमता 388.87 मीट्रिक टन है जबकि 26 अप्रैल को अधिकतम खपत 180 मीट्रिक टन थी। फिर भी छत्तीसगढ़ में ऐसी किसी भी अनजान घटना को ट्रैक करने के लिए आडिट का विकल्प तलाशा जा रहा है। हम केंद्र सरकार से इस तरह की घटनाओं का रिकार्ड मंगाने का आग्रह कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »