29 Mar 2024, 01:31:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस मुठभेड़ में नक्सली मारा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 3:17PM | Updated Date: May 15 2021 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के मुस्तलनार क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंद्रावती नदी के किनारे बसे मुस्तलनार क्षेत्र में कल नक्सलियों और पुलिस जवानों का आमना सामना हो गया। इस दौरान रामसून पेरमा नाम का नक्सली ढेर हो गया। लगभग आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक, एक देसी कट्टा, दो कारतूस, 2 किलो वजनी आईईडी बम और अन्य सामान जब्त किया है। सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कुआकोंडा थाने में ही कल पांच नक्सलियों ने समर्पण किया। इनकी कोरोना जांच में एक नक्सली संक्रमित निकला। दंतेवाड़ा जिले में कोरोना संक्रमित नक्सली के आत्मसमर्पण करने का यह पहला मामला है। पुलिस ने कोरोना संक्रमित नक्सलियों से अपील की है कि वे आत्मसमर्पण करें, उनका बेहतर उपचार कराया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »