19 Apr 2024, 19:01:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आरक्षक की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2021 4:18PM | Updated Date: Apr 17 2021 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की भैरंमगढ़ पुलिस ने आरक्षक की हत्या में शामिल एक नक्सली को पोदुम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में नक्सली विरोधी अभियान के तहत भैरंमगढ़ पुलिस ने कल पोदुम से नक्सली दिनेश उर्फ पुनेम को गिरफ्तार किया है। वह पोंदुम थाना क्षेत्र के कर्रपारा का निवासी है। गिरफ्तार नक्सली इस साल 21 मार्च को आरक्षक सन्नू पूनेम का अपहरण करने तथा धारदार हथियार से हत्या करने की घटना में शामिल था। इस प्रकरण में अब तक तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »