28 Mar 2024, 22:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्तर संभाग में मिले 410 कोरोना संक्रमित मरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 3:54PM | Updated Date: Oct 10 2020 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सात जिलों में 410 कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। संभाग में कोरोना से मरने वालों की संख्या 79 हो गई है। संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनका इलाज रायपुर में चल रहा है। इसके पूर्व बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर के विधायक लखेश्वर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बस्तर में 156, बीजापुर में 50, दंतेवाड़ा में 56, कांकेर 81 कोण्डागांव में 24, नारायणपुर में 15, तथा सुकमा जिले में कल 28 कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इधर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए इसके नियंत्रण के लिए समाजिक भागीदारी पर बल दिया।
 
उन्होंने इस वर्ष बस्तर का एतिहासिक दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं को भौतिक रूप से शामिल नहीं होने की मार्मिक अपील की है। बंसल ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बस्तर दशहरा के इस पर्व को निर्वहन किया जाएगा। कोरोनो के संक्रमण को देखते हुए परम्पराओं के निर्वहन के अवसर पर श्रद्धालुओं को शामिल नही होने की अपील की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »