28 Mar 2024, 16:54:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : कार-जीप भीषण भिडंत में तीन की लोगों मौत दो गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 1:05PM | Updated Date: Aug 13 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के अवराभांटा के समीप कार-जीप की आमने सामने की भिडंत में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात्रि नारायणपुर से एक कार में सवार होकर तीन लोग केशकाल की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आते हुए वन विभाग की जीप से अवराभांटा के पास भिड़ंत हो गयी।
 
दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी तथा जीप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल कोण्डागांव पहुंचाया गया। जिनका उपचार जारी है। मृतकों की पहचान अनिल सिन्हा, संतोष पाटील तथा राजू पाण्डेय के रुप में हुयी है, जो केशकाल के रहने वाले हैं। फरसगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »