28 Mar 2024, 20:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निजामुद्दीन औलिया से लौटे 12 तब्लीगी दंतेवाड़ा में मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 6:57PM | Updated Date: Apr 3 2020 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से लौटे 12 तब्लीगी को चिन्हित कर क्वारेंटाइन में रखा गया है। यह सभी लोग यहां बचेली नगर के एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। आज तहसीलदार ने मौके से 12 लोगों को निकाला और स्वास्थ्य जांच के लिए भेज दिया है। सभी को क्वेरनटाईन में रखा जाएगा।
 
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के अनुसार कुल 12 लोग हैं। बीते 5 मार्च से यहां रह रहे हैं। फिलहाल ये सुरक्षा जांच के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में लिए गए है। ये सभी विशाखापटनम के रहने वाले हैं और उड़िसा से होकर यहां पहुंचे थे। ये मरकस में गये थे या नहीं इसकी जानकरी एकत्र की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल प्रशासनिक टीम कर रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »