20 Apr 2024, 21:47:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विदेश से लौटे दो छात्रों का परिवार होम आइसोलेशन पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 2:24PM | Updated Date: Mar 26 2020 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पिछले कुछ दिन पूर्व विदेश से लौटे दो छात्रों के परिवार को कोरोना वायरस की संभावना के मद्देनजर होम आइसोलेशन में रखा गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक नेता के दो बच्चे कुछ दिन पूर्व ही अमेरिका से लौटे हैं, वह अमेरिका में डॉक्टरी की पढाई कर रहे है।
 
इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को लगी, तो पूरे परिवार को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि किसी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं, फिर भी दोनों बच्चों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इसी तरह विदेश से लौटे एक अन्य युवक को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है और उसके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पिछले दो दिनों में शहर में करीब 6 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »