29 Mar 2024, 12:23:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूपेश ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 3:49PM | Updated Date: Mar 22 2020 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी के एक निजी अस्पताल पहुंचकर वहां सुकमा मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कल हुई इस मुठभेड़ में घायल 15 जवानों को सुकमा से एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया गया था,और एक नजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।इनमें 13 की स्थिति सामान्य हैं जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बघेल ने सभी जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश डॉक्टरों को दिए है।श्री बघेल के साथ इस मौके पर पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी एवं मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »