19 Apr 2024, 21:08:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:27PM | Updated Date: Mar 22 2020 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आहृान का आज छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व असर देखने को मिला है।सड़कों पर सुरक्षा बलों के मुस्तैद जवानों एवं उनके दौड़ते वाहनों के सिवा पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है। राजधानी में रेलवे स्टेशन हो या बस स्टेशन,या अन्य सार्वजनिक स्थान जहां रविवार को भी लोगो की भारी भीड़ नजर आती थी,आज वहां सन्नाटा पसरा है।रेलवे स्टेशन पर के यात्री विश्रामालय में कुछ महिला एवं पुरूष यात्री दिखे है,जबकि प्लेटफार्म एवं परिसर मे सन्नाटा है।बस स्टेशन पर कल शाम से ही सन्नाटा छा गया था।आज भी वहां सन्नाटा पसरा है।
 
मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में जरूर मरीजों के कुछ तीमारदार मौजूद दिखे। राजधानी में एक युवती के पिछले सप्ताह संकमित होने की पुष्टि होने के बाद से ही प्रशासन जहां काफी सतर्क रहा है,वहीं लोग भी काफी सचेत रहे है।राज्य के दूसरे सभी शहरों,बाजारों एवं कस्बों तक में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर होने की सूचना मिली है। लोगो ने स्वत: ही इसमें शामिल होकर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। राज्य के आदिवासी बाहुल इलाके में भी जनता कर्फ्यू का व्यापक असर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »