29 Mar 2024, 01:44:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:33PM | Updated Date: Feb 26 2020 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में चार दिन पहले एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। कथित प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार चार दिन पहले विशाल रजक नाम के युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। इस मामले में संदेह के आधार पर आलोक कुजूर नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने हत्या के बाद शव को मृत युवक की बाइक समेत सड़क किनारे फेंक दिया था और इसे दुर्घटना का स्वरूप देने का प्रयास किया था। 

सूत्रों ने कहा कि आरोपी का नाबालिग लड़की के साथ कथित प्रेम प्रसंग है। विशाल भी उस लड़की से मिलता था। इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि विशाल का शव थाना क्षेत्र के लोरो घाटी में फेंक दिया गया था, ताकि उसे हादसा बताया जा सके। लेकिन धारदार हथियार के घाव के कारण पुलिस को संदेह हुआ और गहन जांच में अपराध सामने आ गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »