28 Mar 2024, 18:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्ज माफी और अवैध शराब मुद्दे पर भाजपा सदस्यो ने किया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 7:39PM | Updated Date: Dec 2 2019 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रमुख विपक्षी भाजपा दल के सदस्यों ने कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत किसानों की कर्ज माफी और अवैध शराब बिक्री का मामला जोर-शोर से उठाया। किसानों के मुद्दे पर जहां भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया, वहीं अवैध शराब के मुद्दे पर गर्भगृह में जाकर स्वयमेव निलंबित हो गए। भाजपा सदस्य डा. कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रश्रकाल में आज किसानों की कर्ज माफी से जुड़ा मामला उठाया।

उन्होंने बिलासपुर संभाग में व्यवसायिक व अन्य बैंकों से किसानों द्वारा कितने किसानों द्वारा ऋण लेने और कितने किसानों का सरकार द्वारा ऋण माफ किए जाने की जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका जवाब देते हुए बताया कि बिलासपुर संभाग में कुल 352316 किसानों ने ऋण लिया था। कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत 352443 किसानों का 158123.61 लाख रूपये का ऋण माफ किया गया तथा 17874 लाख रूपये का भुगतान किया जाना शेष है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »