29 Mar 2024, 21:31:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IBPS Clerk के 7858 पदों पर भर्ती के लिए आज है आवेदन की Last Date, ऐसे करें Apply

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2021 1:16PM | Updated Date: Oct 27 2021 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से जारी क्लर्क के पद पर आवेदन प्रक्रिया आज बंद होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ibps।in पर जाना होगा। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के जरिए 7858 पदों पर भर्तियां की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले वैकेंसी के बारे में नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। IBPS की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, 11 बैंक परीक्षा में भाग लेंगे। ये बैंक हैं- बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक।

 
IBPS Clerk भर्ती के लिए ऐसे करें Apply
 
Step1: क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाएं।
 
Step2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification पर जाएं।
 
Step3: इसमें Clerk भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
 
Step4: अब Click here for New Registration के लिंक पर जाएं।
 
Step5: यहां मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
 
Step6: प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
 
Step7: लॉगइन करने के बाद Application Form भरें।
 
Step8: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर प्रिंट जरूर ले लें।
 
प्रीलिम्स परीक्षा एक घंटे की अवधि की होती है। प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे और ये 30 मार्क्स के होंगे इस सेक्शन को सॉल्व करने के लिए 20 मिनट का समय होगा। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में भी 35 मार्क्स के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन्हें सॉल्व करने के लिए 20 मिनट का समय होगा। वहीं रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 35 मार्क्स के होंगे और इस सेक्शन को हल करने के लिए भी 20 मिनट का समय होगा। यानी परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होगी जिसमें 100 ही प्रश्न होंगे और एग्जाम की ड्यूरेशन 60 मिनट यानी 1 घंटा होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »