29 Mar 2024, 14:22:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मप्र में डीएसपी के 138 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2021 6:20PM | Updated Date: Aug 29 2021 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) के 138 पद अब सीधी भर्ती से राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की ओर से आयोजित प्रक्रिया के तहत भरे जाएंगे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि राज्य में हाल ही में डीएसपी के 138 पदों को भरने के लिए 138 थाना प्रभारियों (टीआई) को पदोन्नत कर कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया था। वे डीएसपी बने रहेंगे। 
 
डॉ राजौरा ने बताया कि इसके अलावा डीएसपी के 138 पद और भरने के लिए 138 टीआई को कार्यवाहक डीएसपी बनाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा था, लेकिन आयोग ने असहमति दर्शायी है। इस वजह से अब ये पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में डीएसपी के कुल 1108 पद हैं। इनमें से 276 रिक्त थे। इनमें से 138  कार्यवाहक डीएसपी के जरिए भरे जा चुके हैं और शेष 138 पर आयोग की असहमति के कारण ये पद अब सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »