19 Apr 2024, 23:17:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CBSE Result 2021 : सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 31 जुलाई तक, जानें किस आधार पर मिलेंगे मार्क्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2021 12:29PM | Updated Date: Jun 17 2021 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने आज सुप्रीम कोर्ट को 12वीं कक्षा के नतीजे का फॉर्मूला बता दिया है। बोर्ड ने आज सुप्रीम कोर्ट में बताया कि पिछले वर्षों के मार्किंग स्‍कीम को देखकर यह तय किया गया है 10वीं, 11वीं और 12वीं के इंटरनल एग्‍जाम के मार्क्‍स के आधार पर ही इंटरमीडिएट का रिजल्‍ट तैयार किया जाए।सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। सरकार ने कहा कि 10वीं और 11वीं के मार्क्स को 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं कक्षा में परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। 31 जुलाई तक सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें हालात सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
 
सरकार ने गुरुवार को शीर्ष अदालत में दाखिल की गई अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्टूडेंट्स के कक्षा 10वीं के 5 में से  बेस्ट 3 पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। 11वीं कक्षा के सभी थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे। 
 
समझें सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट फॉर्मूला 
12वीं कक्षा - यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री-बोर्ड एग्जाम की परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। इसका वेटेज 40 फीसदी होगा।
11वीं कक्षा - फाइनल एग्जाम में सभी विषयों के थ्योरी पेपर की परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। इसका वेटेज 30 फीसदी होगा।
10वीं कक्षा - प्रमुख 5 विषयों में से तीन विषयों के थ्योरी पेपर के परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। पांच में से तीन विषय वे होंगे जिनमें स्टूडेंट का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा होगा। इसका वेटेज भी 30 फीसदी होगा।
 
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार द्वारा पेश किए गए 12वीं कक्षा के रिजल्ट को फॉर्मूले को स्वीकार कर लिया है। याचिकाकर्ताओं का पक्ष रख रहीं ममता शर्मा ने कहा कि सीबीएसई 12वीं कक्षा की मूल्यांकन स्कीम संतोषजनक है और हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने बताया था कि कोरोना के मद्देनजर 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सीबीएसई और आईसीएसई ने अंक देने के ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया तय करने के लिए समय मांगा था। आज सीबीएसई ने अपना फॉर्मूला पेश कर दिया है। अब आईसीएसई बोर्ड की बारी है। 
 
सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 14.5 लाख छात्र पंजीकृत है। 
प्रैक्टिकल 100 मार्क्स का होगा और स्कूल द्वारा भेजे गए मार्क्स के आधार पर स्टूडेंट्स को अंक दिए जाएंगे। जो स्कूल अभी तक प्रैक्टिकल नहीं ले सके हैं, उन्हें ऑनलाइन प्रैक्टिकल टेस्ट और मौखिक एग्जाम लेने के लिए कहा गया है। स्कूलों को 28 जून तक इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स बोर्ड को भेजने हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »