29 Mar 2024, 02:36:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

वीबा के वी नॉरिश ब्रांड में 500 लोगों की होगी भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:10AM | Updated Date: Sep 12 2019 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खाद्य उत्पाद क्षेत्र की कंपनी वीबा फूड्स ने अपने वी नॉरिश ब्रांड के कारोबार में तेजी लाने के उद्देश्य से विक्रय, उत्पादन और विपणन के लिए 500 कर्मचारियों की भर्ती करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि देश में बच्चों के लिए उपयोग वी नॉरिश ब्रांड के ड्रिंक्स की मांग में तेजी आ रही है लेकिन अगले तीन वर्षां में इस बाजार में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके मद्देनजर नये कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। उसने कहा कि वी नॉरिश ब्रांड 5 साल से बड़े बच्चों के लिए तैयार पोषण सप्लीमेंट की एक पूरी रेंज मुहैया कराता है। 

लॉन्च के दो महीने के भीतर ही इसके उत्पादों को लेकर लोगों की उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली है और पूरे देश में वितरण  नेटवर्क तैयार किया गया है। इस ब्रांड के उत्पादन के लिए राजस्थान के केशवान में नया संयंत्र लगाया गया है जिससे करीब 1500 लोगों को रोजगार मिला है। इस ब्रांड में 40 से ज्यादा न्यूट्री बूस्टर हैं जिनमें हाई प्रोटीन, माइक्रोन्यूट्रिएंट, प्रीबायोटिक्स तथा प्रोबायोटिक्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इन उत्पादों में किसी तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर, सिंथेटिक रंगों और एडेड प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »