24 Apr 2024, 01:08:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जबरदस्त खरीदारी के चलते रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सोने के दाम, पहली बार सोना 56,700 रुपये के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2023 1:30PM | Updated Date: Jan 20 2023 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर खुला है। एमसीएक्स पर सोना 56,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला जो सोने का सबसे उच्चतम भाव है। फिलहाल सोना 154 रुपये के उछाल के साथ 56700 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सत्र में सोना 56,588 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। साल 2023 के केवल 20 दिनों में ही सोने के दामों में 2000 रुपये का उछाल आ चुका है। शादी का सीजन आ चुका है जाहिर है जाहिर इस दौरान सोने की मांग बढ़ जाती है। और जो लोग सोना खरीदारी की सोच रहे हैं उन्हें अब ज्यादा दाम देने होंगे। जानकारों की मानें तो सोने के दाम यही थमने वाला नहीं है। 2023 में सोना 60,000 रुपये प्रति ग्राम को भी पार कर सकता है। 

सोने के दामों में तेजी से उन लोगों को फायदा होगा जो गोल्ड फाइनैंस या बैंकों सो गोल्ड लेते हैं। सोने के दामों में तेजी के चलते उन्हें अपने सोने पर ज्यादा लोन मिल सकेगा। इससे गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को भी फायदा होगा। उनके लोन आर्डर बुक में बढ़ोतरी होगी और मार्जिन में भी सुधार होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मार्च 2022 में 2,070 डॉलर प्रति औंस के हाई को छूने के बाद नवंबर 2022 में घटकर 1,616 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक आ गयी लेकिन इन लेवल से सोने के भाव में सुधार हो रहा है। कई जानकार 2023 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2500 डॉलर प्रति औंस तक छूने की उम्मीद जाहिर कर रहे हैं। वैश्विक राजनीतिक स्थिति, मंदी की चिंता, महंगाई और क्रिप्टो एसेट्स की मांग में कमी के चलते से सोने की कीमतों में तेजी की वजह मानी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सोने को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »