29 Mar 2024, 20:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Paytm के IPO में 8 नवंबर से इनवेस्‍टर्स लगा सकेंगे पैसा, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2021 5:03PM | Updated Date: Oct 27 2021 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। यदि आप Paytm IPO का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगले महीने यानी नवंबर के पहले हफ्ते में यानी 8 नवंबर को IPO निवेश के लिए खुल जाएगा। आपको बता दें कि यह भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। इससे पहले सरकारी कंपनी कोल इंडिया 15 हजार करोड़ का IPO लेकर आई थी। विजय शेखर शर्मा ने साल 2000 में पेटीएम की स्थापना की थी। 2010 में कंपनी ने मोबाइल रिचार्जिंग सर्विस की शुरुआत की थी। उसके बाद से कंपनी ने लगातार अपनी सर्विस के दायरे का विस्तार किया और वर्तमान में पेटीएम ऐप की मदद से होटल बुकिंग, ट्रेन-प्लेन का टिकट समेत हर काम किए जा रहे हैं। Paytm की पेरेंट कंपनी One97 Communications Ltd का IPO 8 नवंबर को खुलेगा। 10 नवंबर इसकी अंतिम तारीख है। शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर हो सकती है।
 
इस कंपनी पर दुनिया के दिग्गज निवेशकों ने भरोसा जताया है। चाइनीज बिलिनेयर जैक मा की कंपनी एंट फाइनेंशियल ने इसमें भारी भरकम निवेश किया है। इसके अलावा अलीबाबा सिंगापुर, एलिवेशन कैपिटल का तीन फंड, सॉफ्टबैंक विजन फंड और BH इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने भी इस कंपनी में निवेश किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »