29 Mar 2024, 18:23:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Telegram Messenger के संचालन में समस्या, इन देशो ने की शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2021 10:49AM | Updated Date: Oct 13 2021 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। टेलिग्राम मैसेंजर के उपयोगकर्ताओं को इसके संचालन में समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। मैसेंजर एप टेलीग्राम की सेवा डाउन हो गई है। दुनियाभर के उपयोगकर्ता इस संबंध में शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर अलग-अलग देशों के उपयोगकर्ताओं ने पोस्ट डालकर इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 

लोगों का कहना है कि वह टेलीग्राम एप के माध्यम से कोई भी संदेश भेज या प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार टेलीग्राम के डाउन होने की समस्या शनिवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई। लोगों के संदेश भेजने पर सर्वर कनेक्शन में गड़बड़ी की समस्या सामने आ रही है। ऑनलाइन आउटेज ट्रैकर डाउनडेटेक्टर के अनुसार रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और अन्य देशों में टेलिग्राम मैसेंजर के उपयोगकर्ता यह शिकायत कर रहा हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »