29 Mar 2024, 07:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BMW ने इंडिया में लॉन्च किया सबसे महंगा स्कूटर, जानें क्‍या है कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2021 2:57PM | Updated Date: Oct 12 2021 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। BMW  मोटरराड ने इंडिया में आज अपने मैक्सी-स्कूटर C 400 GT को लॉन्च कर दिया है, बेहद ही आकर्षक स्टाइल और शानदार फीचर्स से लैस इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 9.95 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। फिलहाल इस कीमत पर, नया C 400 GT भारत का सबसे महंगा स्कूटर है, जिसका कोई अन्य प्रतिद्वंद्वी वाहन बाजार में मौजूद नहीं है।  BMW का नया सी 400 जीटी प्रीमियम मिड साइज स्कूटर भारतीय बाजार में पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध होगा। जिसे दो पेंट फिनिश अल्पाइन व्हाइट और स्टाइल ट्रिपल ब्लैक में लॉन्च किया गया है। वहीं कंपनी ने आज से BMW मोटरराड इंडिया की सभी डीलरशिप पर नए स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है।
 
बतौर इंजन इस स्कूटर में एक नया 350 सीसी वाटर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है, इस इंजन को 7500 आरपीएम पर 34 एचपी (25 किलोवाट) का पीक पॉवर आउटपुट और 5750 आरपीएम पर 35 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। इस इंजन की बदौलत स्कूटर 9.5 सेकंड में 0-100 किमी तक की स्पीड पर पहुंचने में सक्षम है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 139 किमी / घंटा की है। BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "बिल्कुल नई BMW C 400 GT का लॉन्च भारत में एक नए युग की शुरुआत करता है। इस प्रगतिशील और फुर्तीले मिड आकार के स्कूटर को शहर और लंबे पर्यटन स्थलों पर ले जानें के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका यूजर्स शहर की सवारी व कार्यालय की यात्रा दोनों के दौरे का आनंद ले सकते हैं।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »