29 Mar 2024, 05:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार की नई उड़ान, सेंसेक्स 58296.91, निफ्टी 17377.80 अंक पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2021 4:26PM | Updated Date: Sep 6 2021 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिका में ब्याज दर के लंबे समय तक कम रहने की उम्मीद से विदेशी बाजारों में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली की बदौलत सेंसेक्स सार्वकालिक 58515.85 उच्चतम स्तर को छूने के बाद 58296.91 अंक पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166.96 अंक की तेजी के साथ एक बार फिर नये शिखर 58296.91 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 54.20 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 17377.80 अंक पर रहा।

 

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 43.73 अंक की बढ़त लेकर 24,425.92 अंक और स्मॉल कैप 161.35 अंक उछलकर 27,466.66 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3495 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1691 बढ़त पर जबकि 1627 गिरावट पर रहे। हालांकि इस दौरान 177 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »