29 Mar 2024, 17:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Share Market: आज खुल रहा यह IPO, पैसे लगाकर कमा सकते हैं बड़ा लाभ..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 12:43PM | Updated Date: Jul 27 2021 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Glenmark Life Sciences का IPO आज यानी 27 July मंगलवार को खुल रहा है। कंपनी के IPO  में 29 July तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी 1,060 रुपये के नए शेयर IPO में जारी करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये होगी। Offer For Sale के तहत कंपनी के प्रमोटर अपने 63 लाख शेयर बेचेंगे। कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड के बारे में जानकारी दे दी है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी को IPO  से 1,513.6 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। इस IPO में निवेश करने के लिए कम से कम 20 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। प्राइस बैंड के निचले स्तर पर कम से कम 13,900 रुपये का निवेश जरूरी है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कम से कम 14,400 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।
 
Glenmark लाइफ साइंसेस फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स Glenmark Pharmaceuticals की सब्सिडियरी है। कंपनी की ओर से 50 फीसद शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए रिजर्व रखा गया है। 15 फीसद शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हैं। बाकी के 35% शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।  27 जुलाई मंगलवार को ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेस लिमिटेड कैटेगरी-1 की मर्चेंट बैंकर कंपनी है, जिसका IPO खुल रहा है। यह IPO30 July को बंद होगा। उधर, वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी Rolex Rings Ltd का IPO 28 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस पब्लिक ऑफर में पैसे लगाने की आखिरी तारीख 30July है। Rolex Rings के इस IPO के तहत 56 करोड़ रुपये मूल्य के नए Share जारी किए जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »