29 Mar 2024, 19:07:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार 10वें दिन रिकॉर्ड, स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 11:52AM | Updated Date: Jul 27 2021 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार 10वें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 12वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। अग्रणी तेल विपणन  कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल  101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे  शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे: 
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर) 
दिल्ली————— 101.84—————— 89.87
मुंबई-————— 107.83—————— 97.45
चेन्नई—————- 102.49-—————-- 94.39
कोलकाता——— 102.08—————-— 93.02
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »