29 Mar 2024, 04:27:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 605 अरब डॉलर पर पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2021 5:45PM | Updated Date: Jun 11 2021 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत 600 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों सूची में शामिल हो गया है। RBI के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, 04 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 6.84 अरब डॉलर बढ़कर 605.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 28 मई को समाप्त सप्ताह में यह 5.27 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 598.16 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। यह लगातार नवां सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा का देश का भंडार बढ़ा है। 
 
भारत 600 अरब डॉलर से अधिक की विदेशी मुद्रा वाला पांचवां देश बन गया है। इस मामले में हम रूस से मामूली अंतर से पीछे हैं। रूस के पास 605.20 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। चीन 3,330 अरब डॉलर के साथ सूची में पहले स्थान पर है। जापान 1,378 अरब डॉलर के दूसरे और स्विटजरलैंड 1,070 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है। 
 
केंद्रीय बैंक ने बताया कि 04 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 7.36 अरब डॉलर बढ़कर 560.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 50.2 करोड़ डॉलर घटकर 37.60 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.60 करोड़ डॉलर घटकर पांच अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर घटकर 1.51 अरब डॉलर पर आ गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »