20 Apr 2024, 18:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 1.44 अरब डॉलर बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2021 6:25PM | Updated Date: May 14 2021 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्वर्ण भंडार में एक अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि के दम पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवें सप्ताह बढ़ता हुआ 589 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। 

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, सात अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 1.44 अरब डॉलर बढ़कर 589.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो 14 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 30 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 3.91 अरब डॉलर बढ़कर 588.02 अरब डॉलर पर रहा था। 

केंद्रीय बैंक ने बताया कि 07 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 43.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 546.49 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.02 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 36.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर घटकर 4.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.50 अरब डॉलर रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »