29 Mar 2024, 00:17:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने की तैयारी में होंडा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2021 7:15PM | Updated Date: Apr 15 2021 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में होंडा समूह की दोपहिया वाहन कंपनी होंडा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने अपने नए ओवरसीज़ बिज़नेस एक्सपेंशन वर्टिकल की स्थापना के साथ ‘दुनिया के लिए मेकिंग इन इंडिया’ के शुरूआत की घोषणा की है। 

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ओवरसीज़ बिज़नेस एक्सपेंशन के इस नए वर्टिकल के माध्यम से होण्डा 2 व्हीलर्स इंडिया दुनिया के सबसे आधुनिक दोपहिया बाज़ारों को सर्वश्रेष्ठ वाहन निर्यात कर सकेगा।

होण्डा 2 व्हीलर्स इंडिया में बड़े संगठनात्मक बदलावों के तहत विभिन्न कार्यक्षेत्रों में 100 से अधिक एसोसिएट्स एक ही उद्देश्य के साथ काम करेंगे- दोपहिया वाहनों के निर्यात के लिए भारत को ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करना।

होण्डा की मानेसर संयंत्र में स्थित नया ओवरसीज़ बिज़नेस एक्सपेंशन वर्टिकल विश्वस्तर पर अनुकूल संचालन प्रणाली के निर्माण के लिए सेल्फ, इंजीनियरिंग, विकास, खरीद और गुणवत्ता को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। नया ओवरसीज़ बिज़नेस वर्टिकल होण्डा 2व्हीलर इंडिया के एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट सेल्स को गुणवत्ता, खरीद, विकास, होमोलोगेशन, निर्माण एवं लॉजिस्टिक्स के साथ समेकित करेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »