20 Apr 2024, 07:44:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कर्मचारियों को मुफ्त में कोरोना टीका लगवाएगी एमजी मोटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2021 8:02PM | Updated Date: Mar 25 2021 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने अपने सभी कर्मचारियों को अपने खर्च पर कोविड-19 वैक्सीन लगाने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह टीकाकरण अभियान कंपनी की मौजूदा मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी के अलावा होगा। कंपनी की यह पेशकश स्वैच्छिक होगी और यह कर्मचारियों की मर्जी पर होगा कि वे वैक्सीन लगवाना चाहते हैं या नहीं। कंपनी अपने सभी कर्मचारियों को मुफ्त टीकाकरण अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी। एमजी मोटर इंडिया अपने डीलर पार्टनर्स और ठेकेदारों और वेंडर्स को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। देश में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कंपनी अपने कर्मचारियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत कर रही है और नियंत्रण से जुड़े उपायों को दोगुना कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »