29 Mar 2024, 06:14:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2021 2:26PM | Updated Date: Feb 24 2021 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में स्थिरता के बीच घरेलू बाजार में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में अभी 90.83 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 81.32 रुपये प्रति लीटर पर है। कल इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 25पैसे और 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रही। अमेरिका के तेल भंडार के आंकड़े जारी होने के बाद कच्चे तेल पर दबाव बना हालांकि अब भी लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »