20 Apr 2024, 08:32:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अदानी पोर्ट्स ने दीघी पोर्ट्स का किया अधिग्रहण, 10 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2021 3:08PM | Updated Date: Feb 17 2021 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनामिक जोन (एपीएसईजेड) ने महाराष्ट्र में दीघी पोर्ट्स लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा करने के साथ ही इस बंदरगाह को महाराष्ट्र का प्रमुख माल परिवहन केंद्र बनाने के उद्देश्य से 10000 करोड़ों रुपए निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसका उद्देश्य इस बंदरगाह को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के विकल्प के तौर पर विकसित करना है। इसके लिए वह 10000 करोड़ रुपए निवेश करने जा रही  है। कंपनी ने कहा कि इस बंदरगाह से महाराष्ट्र उत्तर कर्नाटक पश्चिम तेलंगाना और मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कंपनी में दिवालिया प्रक्रिया के तहत दीघी पोर्ट लिमिटेड का 705 करोड़ रुपए में पूर्ण अधिकरण किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »