19 Apr 2024, 14:12:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

संकट के बीच देश में उड़ानों की संख्या 1,400 के करीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 3:17PM | Updated Date: Sep 18 2020 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में उड़ानों की संख्या बढ़ते हुए गुरुवार को 1,400 के करीब पहुंच गई जबकि पूर्ण बंदी के बाद से अब तक यात्रियों की कुल संख्या 91 लाख के पार पहुंच गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को घरेलू मार्गों पर कुल 1,383 नियमित यात्री उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 1,16,398 यात्रियों ने सफर किया।
 
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह  पुरी ने बताया कि पूर्णबंदी के उपरांत 25 मई को घरेलू उड़ानें दुबारा शुरु होने के बाद से 91 लाख से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘‘घरेलू नागर विमानन परिचालन निर्बाध रूप से चल रहा है। गत 17 सितंबर को 1,16,398 यात्रियों के साथ हम धीरे-धीरे कोविड-पूर्व स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। परिचालन दुबारा शुरु होने के बाद 25 मई से अब तक 91 लाख से अधिक यात्री हवाई सफर कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »