29 Mar 2024, 15:06:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जोमैटो ने लिया बड़ा फैसला, महिला करमचारियों को मिलेगी 10 दिन की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:51AM | Updated Date: Aug 11 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोमैटो जो की एक ऑनलाइन खाना प्रोवाइड कराने वाली कंपनी है। जोमैटो ने शनिवार को कहा कि वह महिला कर्मचारियों को 10 दिन का ‘पीरियड लीव देगी। जोमैटो ने कहा कि इसका उद्देश्य संगठन में अधिक समावेशी कार्यसंस्कृति बनाना है।

जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग पोस्ट कर बताया, ‘जोमेटो में हम विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं। जोमेटो में काम करने वाली सभी महिलाएं जिसमे ट्रांसजेंडर भी शामिल है वह एक बर्ष में 10 दिन तक का मासिक-धर्म लीव ले सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस छुट्टी के लिए आवेदन करने को लेकर किसी भी महिला को कोई शर्म या कलंक वाली बात नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मेल कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई, कि किसी महिला कर्मचारी को ये छुट्टी लेने में कोई भी परेशानी महसूस नहीं होना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »