29 Mar 2024, 07:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे ने किया 1209 श्रमिक विशेष ट्रेनों का परिचालन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 5:51PM | Updated Date: Jun 2 2020 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए मई में 1209 श्रमिक विशेष ट्रेनों का परिचालन कर 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों और उनके परिजनों को उनके गृहनगर पहुंचाया। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री रविन्द्र भाकर ने मंगलवार को यहां बताया कि प. रेलवे ने दो से 31 मई तक 1209 श्रमिक विशेष ट्रेनों का परिचालन किया। इन विशेष ट्रेनों में से 686 ट्रेनें उत्तर प्रदेश, 274 बिहार, 94 उड़ीसा, 31 मध्य प्रदेश, 42 झारखंड, 16 छत्तीसगढ़,  नौ राजस्थान, छह उत्तराखंड और 31 पश्चिम बंगाल के लिए चलाई गई हैं। कुछ विशेष श्रमिक ट्रेनें गुजरात, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, असम और महाराष्ट्र के लिए भी चलाई गई हैं।
 
दो मई से 31 मई तक देश के विभिन्न राज्यों के 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को उनके गृहनगरों तक पहुंचाया गया है। इसी तरह 31 मई को 12 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई। इनमें से नौ महाराष्ट्र से और तीन गुजरात से रवाना हुईं। इन श्रमिक विशेष ट्रेनों में उत्तर प्रदेश के लिए पांच, पश्चिम बंगाल के लिए छह और गुजरात के लिए एक ट्रेन चलाई गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »