29 Mar 2024, 10:48:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज से खुल कर करें शॉपिंग, Amazon-Flipkart पर अब ये चीजें भी मिलेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 11:27AM | Updated Date: May 18 2020 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज से लॉकडाउन 4.0 शुरू हो गया है, लेकिन इस लॉकडाउन की अच्छी बात ये है कि इसमें अब आपको घर की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आज से आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। सभी ई-कॉमर्स कंपनियों ने पूरे देश में अपनी सेवा बहाल कर दी है।

टीवी, फ्रिज, एसी और स्मार्टफोन खरीदें

गृह मंत्रालय के नए दिशा-निर्देश के अनुसार अब आप ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में भी हर तरह की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। यानि गैर जरूरी उत्पाद जिनमें टीवी, फ्रिज, एसी या कूलर भी शामिल हैं, आप खरीद सकते हैं।

Amazon – Flipkart ने शुरू की सेवा

मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि Amazon – Flipkart जैसी कंपनियों ने अपनी साइट से रोक हटा दी है। अब आप कोई भी प्रोडक्ट बिना झंझट के खरीद सकते हैं। सभी साइटों ने अपने सभी प्रोडक्ट्स से पाबंदी हटा दी है। आप सामान सेलेक्ट कर तुरंत डिलीवरी पा सकते हैं।

Lockdown 4.0 में कई सेवाओं को छूट मिली है, जबकि कुछ सेवाओं पर पहले की तरह पाबंदी जारी है। ट्रेन, प्लेन, मेट्रो, जिम, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर, बार, स्कूल-कॉलेज पहले की तरह बंद रहेंगे। लोगों की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग को खोलने का फैसला किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »