18 Apr 2024, 19:53:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेम ने कोरोना के इलाज के उपकरणों का पेज बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 1:37PM | Updated Date: Mar 28 2020 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छोटे कारोबारियों को समर्पित गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) ने कोरोना वायरस से निपटने में सहायक उपकरणों की खरीद - बिक्री के लिए अपने पोर्टल पर एक अलग पेज बनाया है। इससे संबंधित वस्तुओं और सेवाओं की मांग एवं आपूर्ति की जा सकती है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि कोरोना महामारी से निपटने में सहायक उपकरण जैसे मास्क, दस्ताने, ऐनक, जांच किट और सेनेटाईजर जैसी 32 वस्तुएं यहां किफायती दामों पर उपलब्ध होंगी।
 
फिलहाल पोर्टल पर 150 श्रेणियों में 7400 से ज्यादा उत्पाद उपलब्ध हैं। संबंधित सेवाओं के लिए भी पोर्टल पर संपर्क किया जा सकता है। कोरोना वायरस से निपटने संबंधित सामग्री की आपूर्ति के समय में बदलाव किया गया है और बोली तथा आपूर्ति का समय घटाया गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »