25 Apr 2024, 07:03:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खाद्य तेल, दालें, अनाज स्थिर, चीनी नरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 3:12PM | Updated Date: Feb 27 2020 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में खाद्य तेलों में तेजी के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में आज इनके दाम स्थिर रहे। तेलों के अलावा दालों और अनाजों के दाम भी स्थिर रहे जबकि चीनी के भाव टूट गये।

तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 37 रिंगिट की गिरावट के साथ 2,456 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.20 सेंट लुढ़ककर 29.65 सेंट प्रति पौंड बोला गया। 

दिल्ली के कुछ हिस्सों में जारी हिंसा के बीच स्थानीय बाजार में कारोबार सुस्त रहा। इससे सरसों तेल, पाम ऑयल, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, मूँगफली तेल और वनस्पति के भाव अपरिवर्तित रहे।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »