29 Mar 2024, 11:59:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत-ब्राजील का आपसी व्यापार 2022 तक 15 अरब डालर का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 1:06AM | Updated Date: Jan 28 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो की भारत यात्रा को महत्वपूर्ण करार देते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों का आपसी व्यापार वर्ष 2022 तक 15 अरब डालर तक पहुंच जाएगा। गोयल ने यहां  ‘भारत-ब्राजील कारोबार मंच’ की  संयुक्त बैठक के उद्घान सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लैटिन अमेरिका एवं केरिबीआई द्वीप समूह में भारत के लिए ब्राजील एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
 
उन्होंने ने कहा कि बोलसोनारो की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 15 समझौते किये गये हैं जो भारत की लोकतांत्रिक, प्रतिभा, नेतृत्व और बाजार तथा भारतीय लोगों की आकांक्षाओं की शक्ति दर्शाते हैं। ये समझौते निवेश, व्यापार सुविधा, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, रक्षा और दोहरे कराधान के क्षेत्र में किये गये हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति की भारत यात्रा को सफल करार देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भविष्य में दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा, स्टार्टअप, रेलवे और मूल्यवर्धन श्रृंखला के क्षेत्र में भी निवेश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एक देश में उत्पादन होना चाहिए और दूसरे देश में उसके मूल्यवर्धन की व्यवस्था होना चाहिए।
 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 तक देश में रेल प्रणाली  का पूरी तरह से विद्युतीकरण  हो जाएगा और 2030 से पूरी व्यवस्था स्वच्छ ऊर्जा से चलेगा। भारत और ब्राजील के बीच वीसा मुक्त यात्रा की घोषणा का स्वागत करते हुए गोयल ने कहा कि इससे दोनों देशों के कारोबारियों और पर्यटकों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने ने देशों के उद्योगपतियों के मंच को सक्रिय करने की अपील करते हुए कहा कि इसका पुनर्गठन किया जाना चाहिए जिससे यह दोनों की आवश्यकताओं के अनुरुप बन सके। उन्होंने ने कहा कि भारत के योग और आयुर्वेद जैसे आरोग्य क्षेत्र का लाभ ब्राजील भी उठा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »