29 Mar 2024, 19:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्‍द लॉन्‍च हो रही है XIAOMI की MI Band 5, जाने क्‍या है खास फिचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:19AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीनी स्मार्टफोन कंपनी XIAOMI अपने नये बैंड Mi Band 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है XIAOMI ने अभी तक लॉन्‍च की तारीक तय नहीं की है नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फिटनेस बैंड के अगले वर्जन में काफी इंप्रूवमेंट्स लाने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले वर्जन को आने वाले महीनों में लॉन्च कर सकती है। इसकी लॉन्चिंग जून 2020 के आसपास की जा सकती है। टेक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी Mi Band 5 के सारे वेरिएंट्स में NFC उपलब्ध कराएगा।
 
पहले कंपनी ने इस फीचर को केवल चीन के Mi Band वेरिएंट्स में दिया था। ये पहली बार नहीं है जब हमें इस फीचर के बारे में जानकारी मिली है। पिछले साल अक्टूबर में आई एक ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई थी, जहां NFC सपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये अपकमिंग डिवाइस 1.2 इंच स्क्रीन के साथ आएगा। मौजूदा जनरेशन में 0.95 इंच का डिस्प्ले मिलता है. मिली जानकारी के मुताबिक डायरेक्ट सनलाइट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपकमिंग डिवाइस का डिस्प्ले बेटर कॉन्ट्रास्ट के साथ काफी ब्राइट होगा।
 
रिपोर्ट में ये भी साफ किया गया है कि अपकमिंग वर्जन में फुल कलर AMOLED पैनल दिया जाएगा। NFC के बारे में बात करें तो Mi Band 5 के ग्लोबल वर्जन में भी कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस रिपोर्ट में Mi Band 5 की संभावित कीमत का भी जिक्र किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 179 RMB (लगभग 1,831 रुपये) रखी जा सकती है. फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »