29 Mar 2024, 16:10:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

न्युवोको का कम पानी खपत वाला सीमेंट काँक्रीटो ग्रीन लाँच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 4:39PM | Updated Date: Nov 17 2019 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्माण सामग्री बनाने वाली प्रमुख कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने पर्यावरण के अनुकूल और कम पानी का उपयोग किये जाने वाला सीमेंट काँक्रीटो ग्रीन लाँच करने की घोषणा की है। कंपनी ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह हाई परफॉर्मेंस सीमेंट साधारण सीमेंट की तुलना में 25 प्रतिशत कम पानी का उपयोग करता है जिससे उन क्षेत्रों में भी भवन निर्माण सामग्री उद्योग के लिए रास्ते खुले हैं जहाँ पानी की कमी है। काँक्रीटो ग्रीन को राजस्थान में लॉन्च किया गया था और अब इस उत्पाद को देश के अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। मुंबई में न्युवोको के कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (सीडीआईसी) में विकसित काँक्रीटो ग्रीन को लम्बी अवधि में पर्यावरणीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।काँक्रीटो ग्रीन कम पानी की मात्रा के साथ भी बेहतर कार्यशीलता प्रदान करता है। कंपनी ने कहा कि राजस्थान देश के सबसे कम वर्षा वाले क्षेत्रों में से एक है जहाँ पीने योग्य पानी की पहुँच भी काफी मुश्किल है। ऐसे में एक ऐसा उत्पाद पेश करना, जिसके लिए न केवल कम पानी की आवश्यकता हो बल्कि जो अंतिम संरचना की मजबूती भी बढ़ाता है, यह रेगिस्तानी राज्य में काँक्रीटो ग्रीन लाँच करने के लिए प्रेरणा बना। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »