24 Apr 2024, 03:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्‍च हुई ये शानदार कार - जानें क्या मिल रहा है खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 11:35AM | Updated Date: Sep 20 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Volkswagen ने Ameo GT Line एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए रखी गई है। Ameo GT Line सिर्फ डीजल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध होगी। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी हैचबैक कार Polo और सेडान कार Vento का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने सितंबर की शुरुआत में Polo फेसलिफ्ट और Vento फेसलिफ्ट लॉन्च की थी। 
 
Volkswagen Ameo के इस नए वेरियंट के डिजाइन एलिमेंट्स कंपनी की Polo और Vento कारों के GT Line वर्जन की तरह हैं। इसमें फेंडर पर GT Line का बैज दिया गया है। इस कार के आउट साइड रियर व्यू मिरर, रूफ और स्पॉइलर ब्लैक कलर में हैं। इसके अलावा यह कार Ameo GT Line नए सनसेट रेड कलर में उपलब्ध होगी। 
 
Volkswagen Ameo GT Line डीजल इंजन वाले स्टैंडर्ड मॉडल के टॉप वेरियंट 'हाइलाइट प्लस' पर आधारित है। इसमें हाइलाइट प्लस वाले सभी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कंपनी ने Volkswagen कनेक्ट फीचर दिया है, जिससे ट्रिप ट्रैकिंग, ड्राइवर बिहेवियर, स्टैटिक्स ट्रैकिंग, लोकेशन शेयरिंग और फ्यूल कॉस्ट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
 
इंजन
इस कार को भारतीय बाजार में साल 2016 में पहली बार लॉन्‍च किया गया था। Ameo को खासतौर पर भारत के लिए बनाया जाता है। यह कॉम्पैक्ट सिडैन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आती है। फिलहाल नया GT Line वेरिएंट सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध है। Ameo GT Line में 1.5-डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन जो 110hp का पावर जनरेट करता है।
 
इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी फेस्टिव सीजन की शुरुआत में ही नए वेरिएंट लाकर अपनी सेल बढ़ाने के लिए ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इस तरह के वेरिएंट्स में खास फीचर्स दिए जाते हैं जो ग्राहकों को सामान्य मॉडल से ज्यादा पसंद आते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »