23 Apr 2024, 22:48:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2022 12:05PM | Updated Date: Aug 4 2022 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई । शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 220.75 अंक चढ़कर 58,571.28 अंक पर खुला और वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74.95 अंक बढ़कर 17,463.10 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 90.9 अंक के उछाल के साथ 24,479.02 और स्मॉलकैप सूचकांक 125.63 अंक बढ़कर 27,597.42 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 214.17 अंक की बढ़त के साथ 58350.53 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 42.70 अंक चढ़कर 17388.15 अंक पर बंद हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »