20 Apr 2024, 12:46:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2022 12:47PM | Updated Date: Jun 16 2022 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई । गिरावट के दौर में चल रहे शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 477.52 अंक की बढ़ोतरी के साथ 53,018.91 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31.1 अंक चढ़कर 15,723.25 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 193.37 अंकों की बढ़त के साथ 22,148.65 अंक पर और स्मॉलकैप 206.72 अंक बढ़कर 25,272.62 अंकों पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 152.18 अंक टूटकर 52541.39 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 39.95 अंक फिसलकर 15692.15 अंक पर रहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »