24 Apr 2024, 12:26:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चार महीने के निचले स्तर पर आया विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2021 3:01PM | Updated Date: Apr 11 2021 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटते हुये दो अप्रैल को समाप्त सप्ताह में चार महीने से अधिक के निचले स्तर 576.87 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, दो अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा के भंडार में 2.42 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 2.99 अरब डॉलर घटकर 579.29 अरब डॉलर रहा था।
 
केंद्रीय बैंक ने बताया कि दो अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.52 अरब डॉलर कम होकर 536.44 अरब डॉलर रह गया। स्वर्ण भंडार भी 88.4 करोड़ डॉलर घटकर 34.02 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.5 करोड़ डॉलर कम होकर 4.92 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »