29 Mar 2024, 20:48:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार ने रचा ऐतिहासिलक इतिहास, 50 हजार के पार हुआ सेंसेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2021 9:24PM | Updated Date: Jan 21 2021 9:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिलक बढ़त देखने को मिली है।  मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। गुरुवार को BSE सेंसेक्स पहली बार 50,000 के आंकड़े को पार कर गया तो निफ्टी भी 14,700 से आगे कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में लगभग 300 अंकों की तेजी देखी जा रही है और यह 50,087 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 83 अंकों की तेजी के साथ 14,728 पर ट्रेड कर रहा है।
 
बाजार में अच्छी खरीदारी देखी जा सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कह चुकी हैं कि यह बहुत अलग बजट होगा। गुरुवार को बैंक, फार्मा और आईटी के सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। माना जा रहा है कि आम बजट तक यह तेजी बरकरार रह सकती है। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स BSE +269.04 अंकों की तेजी (+0.54%) के साथ 50,061.16 पर रहा। वहीं निफ्टी यानी NSE 14,727.65 रहा और इसमें +82.95 (+0.57%) अंकों की तेजी रही। इस दौरान जेके टायर के शेयरों में सबसे अधिक 9 फीसदी की उछाल आई।
 
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 तेजी के साथ खुले। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में क्रमश: 4 फीसदी और 3 फीसदी की तेजी आई। दिसंबर तिमाही के नतीजों के घोषणा के बाद इन कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »