29 Mar 2024, 18:18:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बर्गर सिंह का फ्रेंचाइजी के जरिये कारोबार विस्तार की योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 4:22PM | Updated Date: Jul 9 2020 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बर्गर ब्रांड बर्गर सिंह ने अपने कारोबार को फ्रेंचाइजी के माध्यम से विस्तार करने की योजना बनायी है और वर्ष 2021 तक चंडीगढ़ सहित पंजाब में 12 से ज्यादा आउटलेट शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। इस ब्रांड को संचालित करने वाली कंपनी बर्गर सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पंजाब में फ्रेंजाइजी के लिए उत्साही उद्यमियों की तलाश की जा रही है। चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट और अन्य टीयर-3 शहरों में 12 से ज्यादा आउटलेट खोलने का लक्ष्य तय किया गया है।
 
कंपनी के अभी देश में 35 से ज्यादा आउटलेट हैं। लखनऊ, जयपुर, नागपुर, अहमदाबाद, दिल्ली एनसीआर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 20 फ्रेंजाइजी हैं। अभी कंपनी होम डिलीवरी पर केंद्रित क्लाउड किचन मॉडल में फ्रेंचाइजी दे रही है।  बर्गर सिंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह संस्थापक कबीर जीत सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों के बीच उनके  बर्गर की मांग देखी जा रही है।
 
अब उनके नजदीक पहुंचते हुए राज्य में 4 फ्रेंचाइजी दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि लंदन में तीन आउटलेट और एक फूड ट्रक के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ब्रांड की उपस्थिति है। यहां बर्गर सिंह के फ्रेंजाइजी पार्टनर अगले तीन साल में 17 तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। भारत में भी बर्गर सिंह के फ्रेंजाइजी की संख्या बढ़ाने को लेकर काम जारी है। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में लोगों ने इसमें गहरी रुचि दिखाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »