19 Apr 2024, 15:24:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार अब तक रिकार्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 2:22PM | Updated Date: May 31 2020 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 मई को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डॉलर से अधिक बढ़कर अब तक रिकार्ड स्तर 490.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 1.73 अरब डॉलर बढ़कर 10 सप्ताह के उच्चतम स्तर 487.04 अरब डॉलर पर रहा था। 22 मई को समाप्त सप्ताह में लगातार चौथे सप्ताह में बढोतरी दर्ज की गयी है।
 
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 22 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.03 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 451.70 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 12.7 करोड़ डॉलर घटकर 32.72 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 8.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया और विशेष आहरण अधिकार 80 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.43 अरब डॉलर पर पहुँच गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »