29 Mar 2024, 16:36:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉकडाउन के कारण मिल रहा है ये फ्री चैनल, नहीं देने पड़ेगे रूपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 12:40AM | Updated Date: Apr 10 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों देश में लॉकडाउन लगा हुआ है । देशभर में कोरोना वायरस से नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोन के चलते सरकार ने जहां डीडी वन पर रामायण और महाभारत शुरू कराया है। तो वही इसी को ध्यान में रखते हुए Tata Sky, Airtel, Dish TV अपने यूजर्स को फ्री सर्विसेज मुहैया करा रही है। इसको लेकर Dish TV और Tata Sky ने फ्री सर्विस की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही Airtel Digital TV भी अपने यूजर्स को 4 चैनल्स मुफ्त ऑफर दे रही है। Airtel Digital TV ने हाल ही में अपने यूजर्स को 4 सर्विस चेनल्स फ्री देने की घोषणा की दी है।

इसमें Airtel CuriosityStream, Airtel Seniors TV, Aapki Rasoi और Let's Dance शामिल हैं। इन चैनल्स के लिए अलग से कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं हैं। इनकी मदद से यूजर्स घर पर बैठे-बैठे डांस और कुकिंग का मजा ले सकते हैं।वहीं Dish TV की बात करें तो यह भी अपने सब्स​क्राइबर्स को Fitness Active, Kids Active Toons, Ayushmaan Active और Kids Active Rhymes जैसे फ्री चैनल्स मुहैया करा रही है। यानि अब आप टीवी के जरिए अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकेंगे। साथ ही बच्चों भी दिनभर घर में बोर नहीं होंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »