29 Mar 2024, 21:27:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मार्च में खाद्य तेलों का आयात 32% घटा, पाम तेल पर प्रतिबंध का असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 6:21PM | Updated Date: Apr 6 2020 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में खाद्य तेल आयात मार्च में 32.44 प्रतिशत घटकर 9 लाख 41 हजार 219 टन रह गया। साल्वेंट एक्स्ट्रैटर्स एसोसिएशन ने सोमवार को कहा कि विदेशी बाजारों से रिफाइंड पाम तेल की खरीद पर सरकारी प्रतिबंध लगाये जाने की वजह से आयात में कमी आई है। भारत दुनिया में वनस्पति तेलों का प्रमुख खरीदार देश है। पिछले साल मार्च में देश में 13 लाख 93 हजार 255 टन तेल का आयात किया गया था। देश के कुल वनस्पति तेल आयात में पामतेल का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक रहता है। एसईए द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च में आरबीडी पामोलीन का आयात 90 प्रतिशत घटकर 30,850 टन रह गया जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह आयात तीन लाख 12 हजार 673 टन का हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »