28 Mar 2024, 22:29:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कराची में सोना 96300 रुपए प्रति तोला के रिकार्ड पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 4:23PM | Updated Date: Feb 24 2020 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान में सोने की कीमत अब तक के रिकार्ड 96300 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गई हैं। सिंध के सर्राफा संघ के अनुसार स्थानीय बाजार में सोने के दाम 2000 रुपए प्रति ग्राम बढ़कर 96300 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गए। संघ के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1715 रुपए बढ़कर 82562 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई।      

संघ ने सोमवार को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने के दाम 40 डालर प्रति ट्राय औंस बढ़कर 1684 डालर प्रति ट्राय औंस बोले गए। शनिवार को स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में 650 रुपए प्रति तोला की बढ़ोतरी हुई थी और दाम 94300 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »