29 Mar 2024, 00:22:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

230 रूपए महंगा हुआ सोना - चांदी के भी बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 3:38PM | Updated Date: Oct 14 2019 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 230 रुपये चमककर 39,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 110 रुपये की मजबूती के साथ बाजार बंद होते समय 46,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशों में सोना हाजिर 1.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,492.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर चमककर 1,493.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तकनीकी कारणों से आज सोने में मामूली तेजी रही।
 
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हुई वार्ता को लेकर अब तक काफी सकारात्मक धारणा है, हालांकि वार्ता का सीमित विवरण ही सामने आ पाया है। इससे निवेशक पूंजी बाजार में निवेश के लिए तैयार हैं। इससे सोने की बढ़त सीमित रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »